उद्योग आधार (Udyam Ragistration) घर बैठे कैसे करें 2026 में फ्री प्रक्रिया




क्या आप छोटी दुकान चलाते हैं, महिला बचत गट चलाते हैं या घर से कोई व्यापार शुरू किया है? अगर हाँ, तो आपके लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत जरूरी है। पहले इसी को उद्योग आधार कहा जाता था। भारत सरकार ने 2020 में इसका नाम बदलकर उद्यम रजिस्ट्रेशन कर दिया है।


यह रजिस्ट्रेशन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के द्वारा दिया जाता है। इसके बाद आपको 16 अंकों का एक सरकारी नंबर और QR कोड वाला सर्टिफिकेट मिलता है।


उद्यम रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है? इसके 5 बड़े फायदे


आज बिना उद्यम सर्टिफिकेट के आपको कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।


1. बिना गारंटी के बैंक लोन: अगर आपको प्रधानमंत्री मुद्रा लोन या कोई बिजनेस लोन चाहिए, तो बैंक सबसे पहले उद्यम सर्टिफिकेट मांगता है। इससे आपको आसानी से लोन मिल जाता है।


2. सरकारी सब्सिडी: महाराष्ट्र की महिला उद्योजिका योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, लाडली बहना योजना के अंतर्गत बिजनेस सब्सिडी के लिए उद्यम होना अनिवार्य है।


3. कम ब्याज दर पर लोन: जिन व्यापारियों के पास उद्यम सर्टिफिकेट होता है, उन्हें बैंक 1 से 1.5% कम ब्याज पर लोन देता है।


4. सरकारी टेंडर भर सकते हैं: आप छोटे सरकारी टेंडर में भाग ले सकते हैं।


5. लाइसेंस में आसानी: आपका शॉप एक्ट लाइसेंस और जीएसटी रजिस्ट्रेशन बहुत जल्दी हो जाता है।


रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से कागजपत्र चाहिए


घर बैठे रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कोई भी कागज अपलोड करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ ये जानकारी होनी चाहिए:


1.  आधार कार्ड -*आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए, क्योंकि ओटीपी उसी पर आएगा।

2.  *पैन कार्ड - आपका व्यक्तिगत पैन कार्ड।

3.  बैंक की जानकारी - बैंक खाता नंबर और IFSC कोड।

4.  *व्यापार की जानकारी - व्यापार कब शुरू किया, उसमें कितने लोग काम करते हैं।


घर बैठे उद्यम रजिस्ट्रेशन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया



स्टेप 1 - सरकारी वेबसाइट पर जाएं:

अपने मोबाइल में udyamregistration.gov.in वेबसाइट खोलें। यही एकमात्र सरकारी वेबसाइट है। ध्यान दें, गूगल पर बहुत सी नकली वेबसाइट हैं जो 500 से 1000 रुपये लेती हैं, उनसे बचें।


स्टेप 2 - नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें:

वेबसाइट खुलते ही आपको ऊपर For New Entrepreneurs who are not Registered yet as MSM का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।


स्टेप 3 - आधार वेरिफिकेशन:

अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और आधार पर जो नाम लिखा है वही नाम डालें। Validate & Generate OTP पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे डालकर वेरिफाई करें।


स्टेप 4 - पैन वेरिफिकेशन:

आधार वेरिफाई होते ही पैन कार्ड का पेज खुलेगा। यहाँ अपना पैन नंबर डालें और Validate पर क्लिक करें।


स्टेप 5 - पूरा फॉर्म भरें:

अब मुख्य फॉर्म खुलेगा, इसे ध्यान से भरें। ऑर्गनाइजेशन टाइप में अगर आप अकेले व्यापार करते हैं तो Proprietorship चुनें। व्यापार का नाम, पूरा पता, बैंक डिटेल्स, व्यापार Manufacturing का है या Service का, ये सब भरें।


स्टेप 6 - फाइनल सबमिट:

सब भरने के बाद Submit and Get Final OTP पर क्लिक करें। अंतिम ओटीपी डालते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।


स्टेप 7 - सर्टिफिकेट डाउनलोड करें:

रजिस्ट्रेशन होते ही आपको UDYAM-MH-12-XXXXXXX जैसा नंबर मिल जाएगा। 2-3 घंटे में आपके ईमेल पर सर्टिफिकेट आ जाएगा। अगर नहीं आता है तो वेबसाइट पर *Print / Verify* में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।


फीस कितनी है

सरकारी वेबसाइट पर इसकी फीस बिल्कुल जीरो रुपये है। यह पूरी तरह से फ्री है।


महत्वपूर्ण सूचना: एक पैन कार्ड पर सिर्फ एक ही उद्यम रजिस्ट्रेशन होता है, लेकिन उसी में आप कई व्यापार जोड़ सकते हैं।


निष्कर्ष


तो दोस्तों, आपने देखा कि उद्यम रजिस्ट्रेशन करना कितना आसान है। यह पूरी तरह से फ्री है और सिर्फ 5 मिनट में घर बैठे हो जाता है। अगर आप छोटा व्यापार करते हैं तो यह सर्टिफिकेट आज ही बना लें।


अगर आपको रजिस्ट्रेशन करने में कोई परेशानी आ रही है तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं।


Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। रजिस्ट्रेशन हमेशा आधिकारिक सरकारी वेबसाइट udyamregistration.gov.in पर ही करें। किसी भी फर्जी वेबसाइट पर पैसे न दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Namo Shetkari 9th 10th Hafta Date - नमो शेतकरी 9 वा 10 वा हप्ता 4000 रु सप्टेंबर अखेरपर्यंत एकत्र जमा होणार

संजय गांधी निराधार योजना सप्टेंबर हफ्ता 2026 - श्रावण बाळ योजना ₹1500/₹2500 जमा, स्टेटस कैसे चेक कर

बैंक आधार सीडिंग कैसे करें 2026: घर बैठे मोबाइल से 5 मिनट में NPCI लिंक करें