बैंक आधार सीडिंग कैसे करें 2026: घर बैठे मोबाइल से 5 मिनट में NPCI लिंक करें




बैंक आधार सीडिंग कैसे करें 2026: घर बैठे मोबाइल से 5 मिनट में


अगर आपके बैंक खाते में लाडकी बहिन योजना, नमो शेतकरी, पीएम किसान या किसी भी सरकारी योजना का पैसा नहीं आ रहा है, तो इसका सबसे बड़ा कारण है आपके खाते का NPCI से लिंक न होना। इसे ही बैंक सीडिंग कहते हैं। आज हम जानेंगे 3 आसान तरीकों से घर बैठे बैंक सीडिंग कैसे करें।


बैंक सीडिंग क्या है?


आधार लिंकिंग और बैंक सीडिंग में बहुत फर्क है। आधार लिंकिंग सिर्फ बैंक के रिकॉर्ड के लिए होता है, जबकि बैंक सीडिंग का मतलब है आपका आधार NPCI के सर्वर पर आपके बैंक खाते से मैप होना। सरकार का सारा पैसा NPCI मैपर से ही आता है। इसलिए अगर सीडिंग नहीं है तो पैसा कभी नहीं आएगा।


बैंक सीडिंग किसको करना जरूरी है?



1.  माझी लाडकी बहिन योजना की वो महिलाएं जिनको 1500 रुपये नहीं मिल रहे।

2.  नमो शेतकरी और पीएम किसान के किसान जिनका हफ्ता पेंडिंग है।

3.  जिनके खाते में DBT / NPCI Inactive दिखा रहा है।


तरीका 1: NPCI की ऑफिशियल वेबसाइट से सीडिंग कैसे करें


यह सबसे सरकारी और सुरक्षित तरीका है।


स्टेप 1: गूगल में सर्च करें www.npci.org.in और वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: वेबसाइट में Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) सर्च करें। इसका पेज खुलेगा।

स्टेप 3: फॉर्म में अपना आधार नंबर, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर डालें।

स्टेप 4:Seeding Type में  Fresh Seeding  सेलेक्ट करें।

स्टेप 5: OTP पर क्लिक करें, आधार वाले मोबाइल पर OTP आएगा, OTP डालकर सबमिट करें। 24 घंटे में आपका खाता लिंक हो जाएगा।


तरीका 2: BHIM App से 5 मिनट में कैसे करें


स्टेप 1: प्ले स्टोर से BHIM App इंस्टॉल करें।

स्टेप 2: मेनू में जाकर Bank Account पर जाएं।

स्टेप 3: अपना बैंक सेलेक्ट करें, नीचे  Aadhaar Seeding  का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4: OTP डालकर सबमिट कर दें।


तरीका 3: बैंक की App से कैसे करें


स्टेप 1: अपनी बैंक App जैसे YONO SBI में लॉगिन करें।

स्टेप 2: e-Services में जाएं।

स्टेप 3: Aadhaar Seeding (NPCI Mapping) पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आधार नंबर डालकर OTP से वेरीफाई करें।


स्टेटस कैसे चेक करें


1.  http://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।

2.  आधार से लॉगिन करें।

3.   Bank Seeding Status पर क्लिक करें। यहां Active दिख रहा है तो आपका काम हो गया।


ध्यान दें: एक समय पर एक ही बैंक Active रह सकता है। यह काम बिल्कुल फ्री है।


तो दोस्तों इस लेख में हमने जाना कि बैंक आधार सीडिंग कैसे करें। अगर आपका DBT का पैसा अटका है तो ऊपर बताए 3 तरीकों में से किसी एक से घर बैठे मोबाइल से 5 मिनट में NPCI लिंक कर सकते हैं। बैंक जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अगर फिर भी कोई दिक्कत आती है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।

FAQ

सवाल

1)क्या बैंक सीडिंग के लिए पैसे लगते हैं?

जवाब: नहीं, यह बिल्कुल फ्री है।


2) सीडिंग होने में कितना समय लगता है?

जवाब: 24 से 48 घंटे।

Disclaimer: 

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। बैंक सीडिंग के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट www.npci.org.in और myaadhaar.uidai.gov.in का ही उपयोग करें। हम किसी भी बैंक के आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Namo Shetkari 9th 10th Hafta Date - नमो शेतकरी 9 वा 10 वा हप्ता 4000 रु सप्टेंबर अखेरपर्यंत एकत्र जमा होणार

MSRTC NCMC Card क्या है? कैसे बनाए, फायदे और पूरी जानकारी 2026.

आयुष्मान भारत कार्ड कैसे बनाएं 2026 | 5 लाख का फ्री इलाज | फूल प्रोसेस