Pm Kisan का पैसा कैसे चेक करे 2026 । स्टेटस कैसे देखें
पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप हिंदी में ।
नमस्कार दोस्तों, मेरे पेज पर आपका बहुत-बहुत स्वागत है।
आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि PM Kisan Samman Nidhi Yojana का 2000 रुपया आपके खाते में आया या नहीं, कैसे चेक करें।
दोस्तों 2026 में सरकार ने पैसा चेक करने का नया तरीका शुरू किया है Know Your Status वाला। अब आधार, बैंक खाता, e-KYC सब एक ही जगह दिखेंगे
तो चलिए शुरू करते है।
पैसा चेक करने के 2 तरीके हैं।
तरीका 1: अपना स्टेटस चेक करना (सबसे आसान)
स्टेप 1: अपने मोबाइल में गूगल खोलें और सर्च करें - pmkisan.gov.in ये ऑफिशियल वेबसाइट है।
स्टेप 2: वेबसाइट खुलेगी, होम पेज पर दाएं तरफ आपको Know Your Status का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपको अपना Registration Number डालना है। अगर Registration Number नहीं पता तो नीचे Know Your Registration Number पर क्लिक करके आप अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से निकाल सकते हैं।
स्टेप 4: Registration Number डालकर Captcha भरें और *Get Data* पर क्लिक करें।
स्टेप 5: बस आपके सामने पूरा स्टेटस आ जाएगा
आपका नाम
e-KYC हुआ है या नहीं - Yes होना चाहिए
Land Seeding - Yes होना चाहिए
Aadhaar Bank Linking - Yes होना चाहिए
और आपकी सारी किस्तों की लिस्ट - कौन सी किस्त कब आई, 2000 रुपये क्रेडिट हुआ या नहीं।
अगर तीनों जगह Yes लिखा है तो आपका पैसा 100% आएगा। अगर कहीं No लिखा है तो आपका पैसा रुका हुआ है।
तरीका 2 गांव की पूरी लिस्ट में नाम चेक करना।
अगर आपको देखना है कि आपके गांव में किस-किस को पैसा मिला है तो ये तरीका अपनाएं।
स्टेप 1: फिर से http://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर Beneficiary List पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना राज्य - महाराष्ट्र, जिला - आपका जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
स्टेप 4: Get Report पर क्लिक करें।
अब आपके गांव की पूरी लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में जिसका नाम है, उसी को 2000 रुपये मिलेंगे।
*पैसा नहीं आया तो क्या करें? 3 काम जरूर करें।*
दोस्तों 2026 में 90% किसानों का पैसा 3 कारणों से रुक रहा है -
1. e-KYC पेंडिंग है इसके लिए वेबसाइट पर e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें, आधार नंबर डालकर OTP से कर लें। या Face App से घर बैठे कर सकते हैं।
2. आधार बैंक से लिंक नहीं है। अपने बैंक में जाकर आधार लिंक करवाएं।
3. जमीन का रिकॉर्ड वेरीफाई नहीं है अपने तलाठी या CSC सेंटर पर जाकर Land Seeding करवाएं।
हेल्पलाइन नंबर अगर फिर भी दिक्कत है तो 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
तो दोस्तों इस तरह से आप 2 मिनट में PM Kisan का पैसा चेक कर सकते हैं।
⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer): यह जानकारी सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in से ली गई है। कृपया किसी भी फर्जी लिंक पर अपना आधार OTP शेयर न करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।
अगर आपको चेक करने में कोई दिक्कत आ रही है तो नीचे अपना गांव का नाम कमेंट कीजिए, या नजदीकी CSC सेंटर पर जाए वो चेक करके बता देंगे।
धन्यवाद, मिलते हैं अगले को कंटेंट में।

.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें