Eshram Card Kaise Banaye 2026 full प्रोसेस
पूरा प्रोसेस A to Z स्टेप बाय स्टेप.
नमस्कार दोस्तों, मेरे Marathithatta पेज पर आपका बहुत-बहुत स्वागत है।
आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि ई-श्रम कार्ड 2026 में घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं। तो पोस्ट को अंत तक पढ़िए। तो चलिए शुरू करते है
दोस्तों इस कार्ड से असंगठित मजदूरों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, सरकारी योजनाओं का लाभ और पेंशन तक मिलती है। 2026 तक 31 करोड़ से ज्यादा लोग ये कार्ड बना चुके हैं।
सबसे पहले - ई-श्रम कार्ड कौन बना सकता है?
अगर आपकी उम्र 16 साल से 59 साल के बीच है, और आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो आप बना सकते हैं।
जैसे - खेत में काम करने वाले, मजदूर, राजमिस्त्री, ऑटो ड्राइवर, घर में काम करने वाले, छोटे दुकानदार, दर्जी, बढ़ई, मछुआरे, रिक्शा चलाने वाले।
लेकिन ध्यान दें, अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं या आपका PF यानी EPFO या ESIC में खाता है तो आप ये कार्ड नहीं बना सकते।
*जरूरी डॉक्यूमेंट क्या लगेगा?*
1. आपका आधार कार्ड
2. आधार से लिंक मोबाइल नंबर - ये सबसे जरूरी है क्योंकि OTP आएगा
3. बैंक खाता नंबर और IFSC कोड
रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है, कोई पैसा नहीं लगता।
*अब स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस देखिए।*
*स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं*
अपने मोबाइल में गूगल क्रोम खोलें और सर्च करें - eshram.gov.in
वेबसाइट खुलते ही होम पेज पर आपको *Register on e-Shram* का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
या आप सीधे ये लिंक खोल सकते हैं - http://register.eshram.gov.in
*स्टेप 2: मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
अब आपको अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना है।
नीचे Captcha कोड डालें और *Send OTP* पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, वो डालकर Submit करें।
*स्टेप 3: आधार से e-KYC करें*
अब अगला पेज खुलेगा, यहां आपको अपना 12 अंक का आधार नंबर डालना है।
नीचे Terms and Conditions पर टिक करें और Submit पर क्लिक करें।
अब फिर से आपके आधार वाले मोबाइल पर OTP आएगा, वो OTP डालें और Validate पर क्लिक करें।
Validate करते ही आपका नाम, फोटो, जन्म तारीख, पता सब आधार से आ जाएगा। चेक करके *Continue to Enter Other Details* पर क्लिक करें।
*स्टेप 4: अपनी जानकारी भरें*
अब आपको कुछ जानकारी भरनी है -
1. अपना एड्रेस - गांव, तहसील, जिला, पिनकोड
2. अपनी पढ़ाई - आप कितने पढ़े लिखे हैं
3. आपका काम क्या है - जैसे Construction Worker, Agriculture, Domestic Worker अपना काम सेलेक्ट करें
4. आपकी स्किल क्या है
उसके बाद अपना बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड डालें।
*स्टेप 5: फाइनल सबमिट और कार्ड डाउनलोड*
सारी जानकारी भरने के बाद आपको Self Declaration पर टिक करना है।
उसके बाद Preview पर क्लिक करके एक बार सारी जानकारी चेक कर लें।
अब Submit पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर फिर से एक OTP आएगा, वो डालकर Verify करें।
बस! आपका 12 अंकों वाला UAN नंबर वाला ई-श्रम कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। स्क्रीन पर आपका कार्ड दिखेगा, वहां *Download* पर क्लिक करके आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
*फायदे क्या मिलेंगे?
1. 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा - मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर
2. 1 लाख रुपये आंशिक विकलांगता पर
3. पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन जैसी पेंशन योजनाओं का लाभ
4. सरकार जब भी मजदूरों के लिए कोई योजना लाएगी, पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आएगा।
*अगर आधार से मोबाइल लिंक नहीं है तो?*
तो आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं,। वहां बायोमेट्रिक से आपका कार्ड बना दिया जाएगा।
तो दोस्तों इस तरह से आप 2026 में ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं।
निष्कर्ष:
तो दोस्तों, E-Shram Card मजदूरों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें ₹2 लाख का बीमा और भविष्य में सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। 2026 में आप इसे मोबाइल से फ्री में बना सकते हैं।
⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer): यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in से ली गई है। E-Shram Card बनाना बिल्कुल मुफ्त है, किसी को पैसा न दें। किसी भी फर्जी लिंक पर अपना आधार OTP शेयर न करें।
हेल्पलाइन: किसी भी समस्या के लिए 14434 पर कॉल करें।
आपका E-Shram Card बना है क्या? नीचे कमेंट में बताएं - हाँ / नहीं
अगर कोई दिक्कत आ रही है तो नीचे कमेंट कीजिए।
अगर कंटेंट पसंद आया तो लाईक शेयर l
धन्यवाद, मिलते हैं अगले कंटेंट में।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें